फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   lekhpal exam imitator arrested Hitech

लेखपाल परीक्षा में हाईटेक नकलची दबोचा

Mon, 09 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
lekhpal exam imitator arrested Hitech
मुजफ्फरनगर। शहर के चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में चल रही चकबंदी लेखपाल परीक्षा में एक अभ्यर्थी को कक्ष निरीक्षक ने ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये नकल करते पकड़ लिया। सूचना से प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। पुलिस प्रशासन आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटा है। किसी बड़े गिरोह का नेटवर्क मिलने की आशंका है।
विज्ञापन

 
प्रदेश में रविवार को चकबंदी लेखपाल पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में सहारनपुर के अभ्यर्थियों का सेंटर मुजफ्फरनगर में था। इसमें से एक सेंटर सरकुलर रोड के चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में था। सुबह ग्यारह बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान एक कक्ष में केंद्र प्रभारी एआर कोआपरेटिव प्रदीप कुमार ने सहारनपुर के सरसावा के सैदपुरा निवासी रोहित सैनी पुत्र सतीश कुमार को नकल करते दबोच लिया। आरोपी कान में               ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल कर रहा था।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक को डिवाइस से हल्की आवाज आने का अहसास हुआ। तलाशी लेने पर कान में लगा ब्लूटूथ पकड़ा गया। परीक्षा में नकल करने की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एडीएम एफ मनोज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, एसपी सिटी प्रदीप कुमार तुरंत स्कूल पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कराकर थाना सिविल लाइन भिजवाया। थाने लाकर आरोपी रोहित सैनी से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि कई दिन पूर्व उसके पास सहारनपुर के गंगोह निवासी एक युवक ने उसे आठ लाख रुपयों में लेखपाल परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। पूरा भुगतान पास होने के बाद करने की बात तय हुई थी। उसी व्यक्ति ने एक ब्लूटूथ डिवाइस भी उसे दी। उसी डिवाइस के जरिये से वह प्रश्नपत्र हल कर रहा था। दूसरी तरफ से पेपर सॉल्व कर उत्तर बताए जा रहे थे। पकड़े जाने से पहले वह दस सवालों को हल कर चुका था।

तलाशी में उसकी कमर पर भी एक चिप लगी मिली है, उसकी भी जांच-पड़ताल कराई जा रही है। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने भी आरोपी अभ्यर्थी से सिविल लाइन थाने में पूछताछ की। पुलिस ने अभ्यर्थी को डिवाइस देने वाले का नाम अभी गोपनीय रखा है। उसकी तलाश में एक टीम सहारनपुर के गंगोह कसबे में भेजी गई है।


एसपी सिटी ने बताया कि जिस नंबर से आरोपी को प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा था, वह स्विच ऑफ है। उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed