फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lawsuit filed against kin

जीआरपी ने अज्ञात में परिजनों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Thu, 05 Jul 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit filed against kin
अस्पताल में भर्ती स्टेशन पर मिली लावारिस बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
चार दिन बाद भी रेलवे स्टेशन पर छोड़ी गई दोनों बच्चियों के परिजनों का पता नहीं चल सका है। बुधवार को जीआरपी ने इस संबंध में अज्ञात परिजनों, संरक्षकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। उधर, मेरठ मेडिकल में भर्ती छोटी बच्ची की हालत में हल्का सुधार हुआ है, जिसे बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी दोनों बच्चियों की देखरेख कर रही है।  
विज्ञापन


चार दिन पहले रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बेंच पर बच्ची लावारिस मिली थी। जीआरपी ने दोनों बच्चियों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया था। चार दिन बाद भी बच्चियों के परिजनों के बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि एसआई भूरे सिंह की ओर से बच्चियों को छोड़ने के संबंध में अज्ञात परिजनों, संरक्षकों के खिलाफ धारा 317 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मेरठ मेडिकल में भर्ती छोटी बच्ची की सुरक्षा के लिए हेड कांस्टेबल डालचंद का तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चियों के संबंध में आसपास के थानों और जीआरपी, आरपीएफ को अवगत करा दिया गया है। बच्चियों के परिजनों की तलाश जारी है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी दोनों बच्चियों के फोटो अपलोड़ किए गए है। 


उधर, मंगलवार को मेरठ रेफर की गई छोटी बच्ची की हालत में कुछ सुधार हुआ है, जिसे मेरठ मेडिकल के बच्चा वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने बताया कि बड़ी बच्ची आदर्श कॉलोनी के बाल गृह केंद्र में है, जो अब ठीक है। छोटी बच्ची की हालत में बुधवार को सुधार हुआ है। जिला बाल संक्षरण इकाई की मीना त्यागी और संजय कुमार को उसकी देखरेख में रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed