फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laws of Wasim's relatives

जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वसीम के परिजनों समेत 20-25 लोग शामिल

Sun, 05 Nov 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 05 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Laws of Wasim's relatives
शिव चौक पर जाम लगाते वसीम के परिजन(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए वसीम के परिजनों समेत अन्य लोगों द्वारा शिव चौक पर जाम लगा कर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घायल बदमाश के परिजनों को नामजद कराते हुए 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ यह मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश किदवईनगर निवासी वसीम को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके पैर में तीन गोली लगने से वह घायल हुआ था। मुठभेड़ में एसआई राधेश्याम भी घायल हुए थे। मुठभेड़ में वसीम को गोली लगने की जानकारी पाकर उसके परिजनों ने शिव चौक पर जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया था। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उसे फर्जी मुठभेड़ में गोली मारी है।
विज्ञापन


परिजनों को सूचना मिली थी कि मुठभेड़ में वसीम मारा गया। हंगामे और जाम की सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा कर शांत किया था तथा बताया था कि वसीम मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस ने परिजनों को अस्पताल ले जाकर घायल वसीम को दिखाया था, तब जाकर परिजन शांत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगाने पर शहर कोतवाली पर आबकारी चौकी प्रभारी एसआई नेत्रपाल सिंह ने वसीम के भाइयों दिलशाद, इरफान को नामजद करते हुए अन्य 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम लगाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी ने बताया कि जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बनाई गई वीडियो के जरिए जाम लगाने वालों का पहचान भी की जा रही है।

जानसठ में सिपाही को गोली मारी थी वसीम ने
मुजफ्फरनगर। शनिवार रात को मुठभेड़ के दौरान शहर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े 25 हजार के इनामी बदमाश वसीम ने तीन साल पहले वर्ष 2014 में जानसठ में लूटपाट के दौरान सिपाही अशोक कुमार को गोली मारी थी। वसीम के खिलाफ विभिन्न थानों पर एक दर्जन संगीन मामलों के मुकदमे दर्ज है।

उसका आपराधिक इतिहास खंगालने पर पुलिस को उसके खिलाफ मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में चोरी लूट के दो और हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने में भी लूट एक मुकदमा मिला है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में लगी है।

शनिवार रात को शहर कोतवाली पुलिस ने बुढ़ाना मोड़ पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश वसीम पुत्र ननवा निवासी किदवईनगर को दबोचा था। इसी दौरान उसके पैर में तीन गोली लगने से वह घायल हो गया था। जबकि उसका साथी शोऐब फरार हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।


कार्यवाहक शहर कोतवाल समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि वसीम ने वर्ष 2014 में लूट के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड में सिपाही अशोक कुमार को सीने में गोली मारी थी। गत वर्ष खालापार में हुई लूट की घटना में वह वांछित चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed