{"_id":"58b1cfa14f1c1b0953b27dc8","slug":"kukarm-ke-baad-ret-diya-tha-gala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावेद हत्याकांड का खुलासा, कुकर्म के बाद सहपाठियों ने रेत दिया था गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जावेद हत्याकांड का खुलासा, कुकर्म के बाद सहपाठियों ने रेत दिया था गला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
मदरसा छात्र के हत्यारोपी छात्रों को जीप में ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गांव के अरबी मदरसा कासिमुल उलूम के 12 वर्षीय छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मदरसा के दो छात्रों ने ही कुकर्म करने के बाद उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
थाना ककरौली में एसपी क्राइम विनीत भटनागर मदरसा छात्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि छात्र की हत्या उसके मदरसा के दो सहपाठी तेवड़ा निवासी अदनान व कमरूजमां ने ही की है। हत्यारोपी छात्रों ने छात्र के साथ गन्ने के खेत में कुकर्म किया था।
केस में फंसने के डर से दोनों ने उसकी चाकू से गला रेंतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारों की निशानेदी पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्यारे छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें दोनों छात्रों के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर बाल कारागार में भेज दिया। मृतक छात्र के पिता निवासी थानाभवन द्वारा थाना ककरौली पुलिस को 10 फरवरी को गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
22 फरवरी को मदरसा छात्र का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। वहीं सपा नेता चंदन सिंह चौहान ने मदरसा पहुंच कर छात्र की हत्या पर दुख प्रकट किया।