{"_id":"57daf7d04f1c1bd949d47d26","slug":"kidwai-nagar-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवईनगर में फायरिंग से सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किदवईनगर में फायरिंग से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के किदवईनगर में दिनदहाड़े दो युवकों के फायरिंग करने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की तो एक युवक पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए हैं। फायर करने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
शहर कोतवाली के किदवईनगर में मोबाइल के विवाद ने उस समय उग्र रूप धारण कर लिया, जब दो युवकों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। एक ही मोहल्ले के रहने वाले आमिर और सलमान के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया। आमिर का आरोप है कि सलमान ने उसे असली मोबाइल दिखाकर डमी दे दिया। पीड़ित ने इस बात को लेकर विरोध प्रकट किया तो आरोपी झगड़ा करने लगा।
उस समय तो बात निपट गई, कुछ देर बाद सलमान अपने साथी चांद के साथ आमिर के मकान पर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। अचानक मोहल्ले में फायरिंग होने से लोगों अपने घरों मेें घुस गए। कुछ देर तक वहां दहशत पसरी रही। आरोपी जाते हुए भी फायर कर पीड़ित को धमकी देकर गए। पुलिस को सूचना मिली तो अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
चमन सिंह चावड़ा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में जुट गए। पुलिस को मौके से 315 बोर के पांच खोखे मिले। कुछ देर में ही आरोपी चांद पुलिस के हत्थे चढ़ गया, पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। सलमान की तलाश में कई जगहों पर दबिशें दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले में फायर करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।