फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   John Mohammed's encounter

पढ़ाई की उम्र में कंधे पर टांग ली थी बंदूक, हत्या, रंगदारी, डकैती, लूट व चोरी के 24 मुकदमा दर्ज 

Mon, 18 Sep 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
John Mohammed's encounter
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
तिगाई गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 12 हजार रुपये का इनामी बदमाश जान मोहम्मद उर्फ जानू ने पढ़ाई के उम्र में ही कंधों पर बंदूक टांग लिया था। किशोरावस्था में ही चोरी सहित कई मामलों को अंजाम दिया। वर्ष 2012 से बदमाश जानू अपराध की दुनिया में परिपक्व हो चुका था। कंकरखेड़ा के गांव पावली निवासी सरगना बदमाश मंगल गैंग का सदस्य बन गया था। इस पर मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर आदि जिलों के थानों में करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश कई आपराधिक मुकदमों में वांछित था। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीतम पाल सिंह ने बताया कि बदमाश जान मोहम्मद ने इसी वर्ष रमाला में सोने की चेन लूट का विरोध करने पर शिक्षक की हत्या की थी। सरधना में नौ जून 2017 में अपने साथियों के साथ मिलकर सोसाइटी में 11 लाख रुपये की लूट की। 28 जून को खतौली की नेहरू कॉलोनी में दिनदहाड़े भारत फाइनेंस कंपनी में 1.54 लाख की डकैती डाली, जिसमें बदमाश जान मोहम्मद वांछित चल रहा था। इस पर हत्या, डकैती, लूट व चोरी के थाना दोघट में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा थाना बुढ़ाना में तीन, थाना रमाला में चार, खतौली में एक समेत करीब 22 आपराधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं, जिनमें से कई मुकदमों में वह वांछित भी चल रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरावस्था में ही जान मोहम्मद ने अपराध करना शुरू कर दिया था। कम उम्र में इसने छोटी मोटी चोरियां की, जिनमें यह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था और न ही उस वक्त थाने में अपराध दर्ज हुआ था। इसके बाद वह थाना कंकरखेड़ा के गांव पावली निवासी सरगना मंगल के गैंग में शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गैंग के सदस्यों संगीत, कल्लू, अनुज, सरताज आदि बदमाश के साथ मिलकर बड़े अपराध करने लगा था। खतौली की डकैती में डीआईजी सहारनपुर ने बदमाश जान पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को हाईवे पर हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर पीपी सिंह, एसएसआई देवेंद्र पंवार, एसआई सूबे सिंह, कांस्टेबिल दीपक व सोहनवीर सिंह समेत क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही। 

जान मोहम्मद ने सकौती से कार लूटी थी 
खतौली इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जिस कार में बदमाश जान मोहम्मद और उसका फरार हुआ साथी आ रहा था. उसे 8 मई 2017 को थाना दौराला में  सकौती के पास से मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी फैजान से लूटी थी। इन बदमाशों ने तमंचों की बट मारकर कार मालिक फैजान को घायल भी कर दिया था। इसने सरधना क्षेत्र से भी पिछले महीने एक बाइक भी लूटी थी। 

मुठभेड़ में 11 सितंबर को बच निकला था 
खतौली। भैंसी के जंगल में नावला मार्ग पर 11 सितंबर की रात को हुई पुलिस मुठभेड़ में बदमाश जान मोहम्मद भाग निकला था। उस रात मुठभेड़ में इसका साथी मेरठ के थाना कंकरखेड़ा निवासी 12 हजार रुप.े का इनामी बदमाश कल्लू उर्फ सुल्तान पकड़ा गया था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश कल्लू घायल हो गया था। 

फाइनेंस कंपनी से लूटा था टैबलेट 
खतौली। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक बदमाश जान मोहम्मद के पास जो टैबलेट बरामद हुआ है। इस टैबलेट को इसने खतौली में 28 जून को हुई भारत फाइनेंसर कंपनी से लूटा था। इस टैबलेट की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि जान मोहम्मद क्षेत्र में और भी कई वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था।  


ग्रामीणों ने एसएसपी को कंधों पर उठाया  
खतौली। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एनकाउंटर में 12 हजारी  इनामी बदमाश के मारे जाने की खबर आसपास के ग्रामीणों को लगा तो वे एकत्र होकर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने बदमाश का सफाया होने पर खुशी मनाते हुए मौके पर मौजूद एसएसपी अनंत देव  को अपने कंधों पर उठा लिया। ग्रामीणों ने इस कामयाबी पर एसएसपी और उनकी टीम को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed