फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Interstate gang of five robbers arrested

अंतरराज्यीय गिरोह के पांच लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Interstate gang of five robbers arrested
पकड़े गए बदमाशों के संंबंध में जानकारी देते एसएसपी दीपक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच और सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों का गैंग लीडर मेरठ निवासी इरशाद उर्फ काला कुख्यात मुकीम काला गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरों ने मीरापुर, सिविल लाइन, मेरठ, हरिद्वार में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है। बदमाशों का यह गिरोह यहां ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रांसपोर्टर से आठ लाख रुपये लूटने की तैयारी में था। सूचना पर पुलिस टीम ने गंग नहर काटका पुल के पास इन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कुछ बदमाश ट्रांसपोर्टनगर के एक ट्रांसपोर्टर से आठ लाख रुपये की लूट करने आ रहे हैं। जिस पर क्राइम ब्रांच और सिखेड़ा पुलिस ने गंगनहर पटरी मार्ग पर घेराबंदी की और काटका पुल के पास वैगनआर कार में सवार होकर आ रहे पांच बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिखेड़ा थाने लाकर की गई पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम इरशाद उर्फ काला उर्फ राजा पुत्र अरशद निवासी नूरगार्डन, लिसाड़ी गेट मेरठ, मुन्ना पुत्र याकूब अंसारी निवासी इस्सोपुर भोपा, जावेद पुत्र इशराईल धोबी निवासी दौलतपुर ककरौली, आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र खालिद निवासी सीकरी भोपा, मुन्ना उर्फ सचिन पुत्र ज्ञानधन निवासी मोहल्ला पछाला, मीरापुर बताए।

पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने बताया कि इस्सोपुर के मेहरबान की सूचना पर ये यहां ट्रांसपोर्टनगर में एक ट्रांसपोर्टर से आठ लाख रुपये की लूट करने के लिए आ रहे थे।

गैंग लीडर है मुकीम का साथी
एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया इरशाद उर्फ काला इस गिरोह का गैंग लीडर है, जो कुख्यात मुकीम काला का साथी है। मुकीम के जेल जाने के बाद उसने अपना गैंग बनाकर लूटपाट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। 

इन वारदातों को दिया अंजाम 
इरशाद काला ने अपने साथियों के साथ मिलकर 25 मई को मीरापुर में कासिम के घर में डकैती डाली। इनके पास से डकैती का कुछ सामान भी बरामद हुआ है। इसके अलावा गिरोह ने 10 अप्रैल को सिविल लाइन क्षेत्र में भी डकैती डाली थी। तीन फरवरी को इरशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरठ के ट्रांसपोर्टनगर में एक किराना व्यापारी से 80 हजार रुपये की लूट की।

30 जनवरी को हरिद्वार के सिड़कुल क्षेत्र में रोशनाबाद के पास वरुणा इंटरप्राइजेज में डकैती डाली। इन सभी वारदातों में इरशाद वांछित चल रहा था। इनके अलावा अन्य जिलों में भी लूट की कई घटनाएं करना स्वीकार किया है। लुटेरों के पास से दो तमंचे, कारतूस, और एक वैगनआर कार बरामद हुई है।


पुलिस टीम को 15 हजार का ईनाम
एसएसपी दीपक कुमार ने लुटेरे को पकड़ने वाली पुलिस टीम में शामिल क्राइम ब्रांच प्रभारी केपीएस चाहल, एसओ सिखेड़ा यागेश शर्मा, दरोगा जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल अफजाल, मोहित सिरोही, दीपक कुमार, योगेश और कामिल को पांच हजार का ईनाम दिया है। आईजी ने भी टीम को 10 हजार के ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed