{"_id":"5916028f4f1c1ba74a8520f4","slug":"injured-in-house-attack-seven-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला, सात घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर हमला, सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 13 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सालय में उपचार न मिलने पर हंगामा करते आखलौर के ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आखलौर गांव में किराए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपी पक्ष के लोगों ने एक किसान के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर महिलाओं, युवतियों समेत सात परिजनों को गंभीर घायल कर दिया। उपचार नहीं मिलने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर पुलिस को दे दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आखलौर निवासी किसान सतपाल कश्यप ने हाल में ही भूसा ढोने के लिए गांव के ही दुकानदार अर्जुन से पल्ली किराए पर ली थी। काम पूरा होने पर उसने सारी पल्ली दुकानदार को वापस कर दी। शुक्रवार को पल्ली का किराया अधिक लगाने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तब तो कुछ लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया। आरोप है कि कुछ समय बाद दुकानदार अर्जुन अपने साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर सतपाल के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। सतपाल को बचाने आए परिजनों पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में सतपाल उसके बेटे सुभाष, कंवरपाल, परिवार की ही मायावती, रुचिन, रेणू, सरिता को गंभीर घायल कर दिया।
बाद में हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। हमले की सूचना पर रोहाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का तुरंत उपचार नहीं किया तथा गंभीर घायल सतपाल को मेरठ ले जाने की बात कही। जिस पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने इमरजेंसी में हंगामा करते हुए डॉक्टरों का घेराव किया। इसके बाद डॉक्टरों ने घायलों को भर्ती करा उपचार किया। हमले की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी गई है।