फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In-laws refused to go

दूल्हे की खुली पोल, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इंकार        

Wed, 21 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
In-laws refused to go
शादी।
पीएनबी में क्लर्क बताकर बागपत के एक दूल्हे को शादी करना भारी पड़ गया। शादी के बाद दुल्हन को मिलाने ससुराल गोयला गांव पहुंचे दूल्हे और उसके परिजनों को लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया। दो दिन तक दोनों पक्षों की पंचायत चली, जिसमें देर रात शादी का खर्च साढ़े सोलह लाख रुपये देने पर सहमति बनी। इसके बाद बंधक लोगों को छोड़ दिया गया।       
विज्ञापन


बागपत के निनाना गांव के एक युवक की शादी 18 दिसंबर को शाहपुर के गांव गोयला में एक युवती से हुई थी। शादी के बाद 19 दिसंबर को दुल्हन को मिलाने की रस्म पूरी करने के लिए ससुराल आए दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया। दरअसल, शादी से पहले दूल्हे को दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित पीएनबी में क्लर्क बताया गया था। लड़की के परिजनों ने शादी में भी अच्छा खासा दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद ही दूल्हे की पोल खुल गई।
विज्ञापन


दुल्हन को पता चला कि उसके पति की कहीं नौकरी नहीं है, उसने झूठ बोलकर शादी की है। दुल्हन ने अपने घर पहुंचते ही मायके वालों को यह जानकारी दे दी। इस पर परिवार के लोग भड़क गए और उन्होंने दूल्हे समेत उसके परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। शादी कराने वाले और दुल्हन पक्ष के दूर के रिश्तेदार बिचौलिए को बुला लिया। इस पर काफी हंगामा हुआ। बाद में बागपत से कुछ और लोग पहुंचे और मामले को किसी तरह निपटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर रात दोनों पक्षों की गोयला में पंचायत हुई। पंचायत में तय हुआ कि दूल्हा पक्ष शादी में खर्च हुए साढ़े सोलह लाख रुपये 23 दिसंबर को लड़की पक्ष को अदा करेगा। आखिरकार इस पर सहमति बन गई। बंधक बनाए गए दूल्हे और उसके परिवार वालों को मुक्त कर दिया गया। खास बात यह है कि दो दिन से चल रहे मामले की पुलिस को कोई खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि ऐसी उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।       


ज्वाइनिंग लेटर लेकर दिल्ली पहुंचे थे पंच      
मुजफ्फरनगर। निनाना गांव का दूल्हा दरअसल नौकरी दिलाने वाले फर्जी गिरोह का शिकार हुआ है। मंडौला गांव के एक व्यक्ति ने युवक को कनाट प्लेस पीएनबी में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर सवा दो लाख रुपये ले रखे थे। उसे ज्वाइनिंग लेटर भी दे रखा था। दूल्हे के गोयला में बंधक होने के बाद दूल्हे का पिता कुछ पंचों के साथ ज्वाइनिंग लेटर लेकर दिल्ली की कनाट प्लेस शाखा में भी पहुंचा, जहां बैंक अधिकारियों ने ऐसा कोई लेटर जारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद पता चला कि दूल्हा नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हो गया है। दूल्हे के पिता पर महज चार बीघा जमीन है। लड़की पक्ष ने नौकरी होने की बात पर ही उसकी शादी की थी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed