फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Exploring the business of the House to put the wedding

शादी में गए कारोबारी का घर खंगाल डाला

Sun, 27 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 27 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
शादी में गए नमक कारोबारी के बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाला डाला। चोरों ने मकान के कुंडे उखाड़कर चोरों ने लाखों की नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले के खुलासे की मांग की है।       
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के जवाहर कालोनी निवासी संदीप जैन नमक के कारोबारी हैं। सोमवार को वह परिवार सहित दिल्ली में शादी समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे संदीप परिवार के साथ वापस आया तो देखा कि मकान की लाइट खुली हुई थी, जबकि वह लाइटों को बंद करके गया था।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके मकान में चोर घुसे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां कोई नहीं मिला। चोरों ने मकानों के कुंडों को आरी से काटकर कमरों को खोला रखा था, अंदर रखी अलमारियों का सामान अस्तव्यस्त था। पीड़ित के अनुसार चोर नगदी और जेवर सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गए हैं। फ्रिज में रखा खाने का सामान और कोल्ड ड्रिंक पी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम और डाग स्कवायड को बुलवाकर मामले की जांच की। काफी तलाश करने के बाद भी चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।  नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के बंद मकानों में चोरी होने की घटनाएं अक्सर होती रहती है, लेकिन पुलिस एक भी चोर को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed