फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hospital Emergency Battlefield

अस्पताल की इमरजेंसी जंग का मैदान बनी

Tue, 20 Mar 2018 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 20 Mar 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hospital Emergency Battlefield
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर के एक रेस्टोरेंट में युवती के संग बैठे युवक की युवती के परिजनों ने जमकर धुनाई की। हमलावर उसे पीटते हुए जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी तक ले आए। जानकारी मिलने पर युवक पक्ष के लोग भी वहां आ गए। इसके बाद इमरजेंसी जंग का मैदान बन गई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला और युवक को पकड़ कर अपने साथ कोतवाली ले आई। देर रात तक दोनों पक्ष के लोग शहर कोतवाली पर जमा थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला निवासी युवक मंगलवार शाम को एक युवती के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठ कर बातचीत कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजन रेस्टोरेंट में पहुंच गए और युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीटते हुए युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। अचानक हुए हमले से रेस्टारेंट में भी भगदड़ मच गई तथा मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावर युवक की पिटाई करते हुए उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले आए और वहां पर भी उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान मामले की जानकारी मिलने पर युवक पक्ष के भी काफी लोग अस्पताल में आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने से इमरजेंसी जंग का मैदान बन गई। डॉक्टर भी वहां से भाग खड़े हुए। झगडे़ से वहां अफरातफरी मच गई। झगडे़ की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और युवक को पकड़ कर कोतवाली ले आई।

शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। उधर, देर रात तक कोतवाली पर दोनों पक्षों के लोग जमा थे।

मामूली विवाद में छात्रों पर हमला
खतौली। छात्रों के एक गुट ने गलतफहमी में कुछ छात्रों पर धारदार हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया। आरोपी छात्रों ने तमंचों से फायरिंग की। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी हमलावर छात्र फरार हो गए। अंतवाड़ा के घायल छात्र संदीप पुत्र रामपाल ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व गांव मंतौड़ी व नगौड़ी के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। मंगलवार को वह कोचिंग करने के लिए आया था। वह रेलवे रोड पर शिवमूर्ति के पास अपने दोस्तों जानसठ के गांव अहरोड़ा निवासी शेरू और अमित, गांव हाजीपुर के अमित के साथ खड़ा हुआ था। सब आपस में बातचीत कर रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान दो दर्जन से अधिक छात्र हाथों में धारदार हथियार व डंडे लेकर वहां पहुंचे। इन छात्रों ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान साथ में खड़े उसके दोस्त डर की वजह से भाग खड़े हुए। आरोपी छात्रों में एक छात्र ने तमंचा निकालकर उस पर तान दिया। विरोध करने पर एक छात्र ने सिर में सरिया मारकर उसको घायल कर दिया। वह भागने लगा तो आरोपी छात्रों ने तीन बार फायरिंग की। गनीमत यह रही कि गोली उसको नहीं लगी।


फायरिंग से आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई थी। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल छात्र संदीप का अस्पताल में मेडिकल कराया है। आरोपी छात्रों के साथ उसका कोई विवाद कभी नहीं हुआ और न ही वह उनको जानता था। पुलिस आरोपी छात्रों को तलाश करने मेें जुटी है। पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed