{"_id":"574c95164f1c1bf551109348","slug":"holding-weapons-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो हथियार तस्कर पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो हथियार तस्कर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 31 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने दो हथियार तस्करों को पकड़ा है। पुलिस को दोनों के पास से दो पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस जिंदा और दो खोखे मिले हैं। आरोपी पिछले काफी दिनों से अलीगढ़ क्षेत्र से हथियार लाकर जिले में सप्लाई कर रहे थे। एक आरोपी पहले भी सिविल लाइन से हथियार सप्लाई में जेल जा चुका है।
शहर कोतवाली के दरोगा सुनील नागर और शोबीर नागर देर रात शहर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भूमिया पुल के पास दो युवक इन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो इनके पास से दो पिस्टल .32 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो फुंके कारतूस मिले हैं।
पकड़े गए आरोपी रामपाल पुत्र श्याम सिंह और देशवीर पुत्र सहेंद्रपाल शहर कोतवाली के दक्षिणी कृष्णापुरी के रहने वाले हैं। दोनों काफी समय से हथियारों की तस्करी से जुड़े हैं। रामपाल पहले भी सिविल लाइन से हथियार तस्करी में जेल जा चुका है। दरोगा सुनील नागर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अलीगढ़ क्षेत्र से हथियार खरीदकर जिले में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
बरामद हुई पिस्टल वहां से करीब दस हजार रुपयों में इन्हें मिलती है, जिसे ये जिले में 30 से 40 हजार रुपयों में बेच देते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।