फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   gomans ke saath do pakde

15 क्विंटल गोमांस के साथ दो तस्कर दबोचे

Sun, 06 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 15 क्विंटल गोमांस के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो               गया। पशु चिकित्सक ने गोमांस की पुष्टि की।
विज्ञापन


मंसूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर से एक गाड़ी में कुछ लोग गाय का मांस लेकर साहिबाबाद जा रहे हैं। सूचना पर एसआई विनोद तेवतिया पुलिस बल के साथ हाईवे पर शाहपुर मोड़ पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी से दो आरोपियों मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी शमीम पुत्र नफीस व शावेज पुत्र यूसुफ को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक आरोपी सरफराज फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी से 15 क्विंटल मांस भी बरामद किया। पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. उपेंद्र को बुलाया। चिकित्सक ने सैंपल लिया और गाय का मांस होने की पुष्टि की। पुलिस ने जंगल में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर मांस को उसमें दबवा दिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि किसी को भी इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा।  आरोपी की तलाश में दबिशें डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed