फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goksh caught gokshi in encounter

मुठभेड़ में गोकशी करते गोकश को पकड़ा

Sat, 09 Mar 2019 11:56 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 09 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Goksh caught gokshi in encounter
crime - फोटो : अमर उजाला
मोरना। पुलिस की गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके से मांस, उपकरण, अवशेष व बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


भोपा के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला लक्कुपुरा दक्षिणी में स्थित कब्रिस्तान की दीवार के नीचे शुक्रवार की देर रात पुलिस को गोकशी करने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर भोपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी प्रारंभ कर दी। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश कस्बा निवासी शाहिद पुत्र रशीद घायल हो गया। इस दौरान मौका पाकर बदमाश साजिद पुत्र अलीहसन उर्फ अली अहमद कुरैशी निवासी गांव सीकरी फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से कांस्टेबल संदीप कुमार भी जख्मी हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश व कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपा थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि फरार बदमाश साजिद पर पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम के सात  मुकदमे दर्ज हैं। साजिद गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर गोकशी करने के अपराध में संलिप्त रहता है। कई बार पुलिस पर भी हमला कर चुका है। मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर लेखराज सिंह, जगपाल सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, मनोज, रवि कुमार, मोहित, नितिन मौजूद रहे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश शाहिद व फरार हुए साजिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। भोपा सीओ राममोहन शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में गोकशी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed