{"_id":"58e68ee54f1c1b081a5b4cd0","slug":"girl-student-caught-changing-clothes-in-the-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में ड्रेस चेंज करते पकड़ी गईं छात्राएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम में ड्रेस चेंज करते पकड़ी गईं छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गईं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी के पास बाथरूम में बुर्का पहनने का प्रयास कर रही दो युवतियों को स्टाफ ने पकड़ लिया। युवतियों के हंगामा करने पर कर्मचारियों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को बुलवाकर दोनों को उन्हें सौंप दिया। दोनों युवतियां शहर के एक कॉलेज की छात्राएं हैं।
जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब इमरजेंसी के पास स्थित बाथरूम में दो युवतियां बुर्का पहनने की कोशिश कर रही थीं। इसी बीच किसी ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। अस्पताल के स्टाफ को मामला संदिग्ध लगा तो दोनों को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर दोनों ने हंगामा काटना शुुरू कर दिया। कर्मचारियों ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में दोनों ने अपने घर का पता पुलिस को दिया और बताया कि दोनों शहर के एक कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। दोनों युवतियां अपने प्रेमियों से मिलने के लिए ड्रेस चेंज कर रही थीं। पुलिस ने परिजनों को बुलवाकर दोनों छात्राओं को उन्हें सौंप दिया।
पति को हवालात में डाला
मुजफ्फरनगर। बेटी की पिटाई से खफा पत्नी ने प्रेमी को बुलवा कर पति की पिटाई करा दी। मारपीट से मोहल्ले में हंगामा हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पति को ही हवालात में बंद कर दिया। जिम्मेदार लोग मामले को निपटाने में जुटे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने बृहस्पतिवार सुबह गुस्सा होकर दस वर्षीय बेटी की पिटाई कर दी। इस बात का पत्नी ने विरोध किया, तो पति ने उसे भी धमका दिया। नाराज पत्नी ने मामले की जानकारी अपने प्रेमी को दे दी। पता चलने पर प्रेमी अपने साथियों के साथ मौके पर आया और युवक की पिटाई करनी शुुरू कर दी। इस बात को लेकर मोहल्ले में हंगामा हो गया और लोगों ने झगड़ा करने वाले युवकों की घेराबंदी कर दी। भीड़ देख आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी की शिकायत पर पति को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।