{"_id":"6a88a8518448e63afb05e02c","slug":"youth-murdered-noose-found-around-his-neck-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182206-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवक की हत्या, गले में मिला रस्सी का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवक की हत्या, गले में मिला रस्सी का फंदा
Sat, 22 Aug 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। डकरावर कलां के मजरे जटियाखेड़ी निवासी आयुष (19) की हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव से थोड़ी दूर आम के बाग में पड़ा मिला, जिसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। आयुष के पिता ने पड़ोस के रहने वाले सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है।
परिजनों के अनुसार, आयुष शुक्रवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। दोपहर बाद परिजनों को पता चला कि आयुष का शव गांव से थोड़ी दूर टीटू के आम के बाग में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे। आयुष का शव नीचे पड़ा था और गले में रस्सी बंधी हुई थी, जबकि आधी रस्सी पेड़ से भी लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना था कि आरोपियों ने पेड़ पर रस्सी इसलिए बांधी है कि जिससे आत्महत्या दर्शाया जा सके। परिजन और ग्रामीण इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और पड़ोस के ही सात आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पिता कंवरपाल ने तहरीर में बताया कि सुबह के समय यह सातों आरोपी घर आए थे, जिन्होंने आकर पूछा था कि तुम्हारा बेटा कहां पर है। इस पर कंवरपाल ने बताया कि आयुष घर पर नहीं है।
विज्ञापन
- इसलिए गहराया पड़ोसियों पर शक
कंवरपाल ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने जिस तरीके से उनके घर आकर आयुष के बारे में पूछा, इससे पहले उनका व्यवहार कभी भी ऐसा नहीं रहा। तभी शक गहरा गया था और बेटे की तलाश शुरू कर दी थी। दोपहर बाद एक ग्रामीण ने आयुष का शव बाग में पड़ा होने की जानकारी दी।
-- दूसरे नंबर का था आयुष
दो भाइयों में आयुष दूसरे नंबर का था। पिछले साल वह 12वीं कक्षा में फेल हो गया था। इसके बाद पढ़ाई नहीं कर रहा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं।
-- वर्जन
प्राथमिक जांच में आया है कि मृतक का किसी युवती से प्रेम-प्रसंग था, जिसके चलते यह घटना हुई है। फिलहाल हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। - व्योम बिंदल, एसपी सिटी