फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gang arrested

नकली नोट ले जाते गैंग को दबोचा 

Mon, 09 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gang arrested
पुलिस द्वारा पकड़ा गया गैंग। - फोटो : अमर उजाला
ककरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नकली नोटों का धंधा करने वाले गैंग को दबोच लिया। गैंग में तीन बदमाशों के साथ महिला भी पकड़ी गई है। पुलिस को आरोपियों से 40100 रुपये के नकली नोट, बिना कागजात की कार, दो तमंचे बरामद किए हैं।    
विज्ञापन


ककरौली पुलिस द्वारा पकड़े गए नकली नोट बदलने वाले गैंग के बारे में पुलिस लाइन में रविवार को प्रेसवार्ता कर एसपी देहात विनीत भटनागर ने जानकारी दी। बताया कि चुनावों को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में गंग नहर पटरी से पुलिस ने कार को रोका। कार में तीन युवक और एक महिला सवार थे।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से पुलिस को 40 हजार एक सौ रुपयों की नकली नोट की नगदी बरामद हुई है। आरोपियों में उस्मान उर्फ आलम पुत्र अनवार निवासी थीतकी देवबंद, सहारनपुर से तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, दीपक पुत्र महक सिंह निवासी नंगला दुहेली थाना पुरकाजी से देसी तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, तीसरा आरोपी जावेद उर्फ बरखी पुत्र कर्रार निवासी  थीतकी देवबंद, सहारनपुर से एक नंबर के नकली नोट मिले है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के साथ पकड़ी गई महिला कुमारी यासमीन त्यागी पुत्री अकबर अली निवासी सरवट, थाना सिविल लाइन है। यासमीन के उस्मान से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध है। नोटों की सप्लाई में महिला का काफी हद रोल रहता था। इनके पास से मिली कार के कागजात नहीं मिले है। पकड़े गए आरोपी पहले भी सहारनपुर और उत्तराखंड से जेल जा चुके है।       

पांच गुना नोट बदलने का देते है लालच      
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने बताया की पकड़ी गई 40 हजार की नगदी को असली आठ हजार की नगदी के बदले लिया गया था। नकली नोटों के धंधे में एक बदले पांच गुना नोट दिए जाते है। पकड़ी गई करेंसी के नोटों की एक ही सीरीज है।      

आईबी और एलआईयू ने की पूछताछ      
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस द्वारा पकड़े गए नकली नोट चलाने वाले गैंग के सदस्यों से देर रात थाने में आईबी और एलआईयू विभाग की टीम ने घंटों पूछताछ की। मेरठ से आई दोनों विभाग की टीमें आरोपियों से कुछ खास बात नहीं पता कर पाई।      


शातिर हैं पकड़े गए बदमाश      
मुजफ्फरनगर। नकली नोट चलाने वाले गैंग के सदस्य काफी शातिर है। लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस उनसे यह नहीं उगलवा पाई की उनके पास नोट कहां से आते है। आरोपियों ने सिर्फ इतना ही बताया कि रुड़की में रात में एक आदमी उन्हें नोट देकर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed