फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former head side firing

पूर्व प्रधान पक्ष पर फायरिंग, तीन घायल  

Fri, 09 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Former head side firing
क्राइम
चरथावल के कुटेसरा गांव में बच्चों में पतंगबाजी को लेकर मामले में फायरिंग में पूर्व प्रधान पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। देर रात हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी फैल गई। घायलों को पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन


कई दिन पूर्व पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों के बच्चों में मारपीट और विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश मे एक पक्ष के युवकों ने मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे शहजाद के साथ छींटाकशी और गाली गलौज कर दी। इसी बीच इसी पक्ष का युवक उस्मान दुकान पर सामान लेने गया, तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


मारपीट की उलाहना देने पर गुस्साए हमलावरों ने पूर्व प्रधान के घर के बाहर उन पर आकर फायरिंग कर दी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर गोली के छर्रें लगने से मुंतजिर, शहजाद और उस्मान घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हालत नाजुक होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल थाने मे कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया गया कि चार दिन पूर्व पतंगबाजी के विवाद की सूचना को पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। ग्रामीणों का कुटेसरा चौकी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed