फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former Gram Pradhan's husband arrested

पूर्व ग्राम प्रधान का पति गिरफ्तार

Fri, 05 Oct 2018 12:27 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 05 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Former Gram Pradhan's husband arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव रुड़कली की पूर्व प्रधान के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पूर्व प्रधान का पति हत्या के एक मामले में करीब सवा चार साल से फरार चल रहा था, जिस पर कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली निवासी मोहर्रम पुत्र शमसेर की 24 जून 2014 की रात ककरौली-तेवड़ा मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शमशेर के परिजन अब्दुल्ला ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ककरौली जितेंद्र अंबावत ने बताया कि घटना की जांच में कामिल पुत्र कासिम
विज्ञापन

निवासी कम्हेड़ा और रुड़कली निवासी फैसल व उस्मान के नाम भी प्रकाश में आए थे। इनमें से मुख्य आरोपी कामिल ने 28 नवंबर 2017 में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि उस्मान व फैसल फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार देर रात पुलिस ने करीब सवा चार साल से फरार उस्मान को गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है। एसओ जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पूर्व प्रधान मेहरूबा का पति उस्मान कुख्यात है, जिसके खिलाफ थाना भोपा में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि गांव रुड़कली निवासी मेहरूबा पत्नी उस्मान वर्ष 2010 से 2015 तक गांव की प्रधान रही है।
गांव में किए गए बेहतर रखरखाव और व्यवस्था के चलते जिला प्रशासन की संस्तुति पर उसे वर्ष 2013 में राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed