फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of a Rs 19.99 lakh fraud in the name of purchasing garlic

Ghaziabad News: लहसुन खरीद के नाम पर 19.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Allegation of a Rs 19.99 lakh fraud in the name of purchasing garlic

विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता से लहसुन खरीद के नाम पर करीब 19.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित का आरोप है कि तीन लोगों ने यूनिक ग्लोबल कंपनी के नाम पर लहसुन खरीदा और भुगतान नहीं किया। उन्होंने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


असालतपुर फर्रुखनगर निवासी अली मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विकास, राहुल शर्मा और विनय त्रिपाठी उनके घर आए थे। इन लोगों ने खुद को ग्रेटर नोएडा स्थित यूनिक ग्लोबल कंपनी का मालिक बताया। उन्होंने अली मोहम्मद से कहा कि उनकी कंपनी सब्जी खरीदकर विदेश भेजती है। आरोपियों ने अली मोहम्मद से लहसुन खरीदने की बात कही। अली मोहम्मद ने उनके भरोसे पर 19,99,200 रुपये का लहसुन दिया। यह लहसुन पांच अप्रैल को सोनीपत, हरियाणा स्थित यूनिक ग्लोबल की शाखा में भिजवाया गया था। आरोपियों ने सात अप्रैल तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद भी पैसे नहीं दिए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। आरोपियों पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप अली मोहम्मद के अनुसार, जब वह अपने पैसे मांगने आरोपियों के कार्यालय गए, तो उन्होंने गाली-गलौज की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। फोन पर संपर्क करने पर भी विकास, राहुल शर्मा और विनय त्रिपाठी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि उन्होंने फिर से जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed