फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five stores broken locks

बदमाशों ने एक रात में पांच दुकानों के ताले तोड़े      

Fri, 30 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Five stores broken locks
बदमाशों द्वारा उखाड़ा गया शटर। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में बदमाशों ने एक ही रात में दो गांवों में सराफ की दुकान सहित पांच दुकानों के ताले तोड़े। बदमाश दुकान से जेवरात, नगदी सहित अन्य दुकानों से कीमती सामान चोरी कर ले गए। बदमाशों ने एक अन्य सराफ की दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। एक दुकानदार ने बदमाशों को ललकारा तो, बदमाशों ने ईंटें बरसाकर दुकानदार को घायल कर दिया।        
विज्ञापन


गांव तिंगाई निवासी राजेंद्र का मकान जीटी रोड पर ही स्थित है। राजेंद्र अपने मकान में ही बनी दुकान में खल और चोकर बेचता है। बुधवार रात करीब दो बजे बदमाश चोरी करने के लिए दुकान का शटर खोलने लगे। खटपट की आवाज सुनकर राजेंद्र की आंखें खुल गईं।
विज्ञापन


वह मकान का दरवाजा खोलकर बाहर निकला, तो उसने देखा कि तीन बदमाश उसकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे हैं। बदमाशों ने गल्ले से तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। राजेेंद्र ने बदमाशों को ललकारा, तो बदमाशों ने राजेंद्र पर ईंट बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें राजेंद्र घायल हो गया था। शोर मचाया तो पड़ोसी जाग गए और बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने इससे पहले गांव में ही अलीहसन पुत्र वहीद के चाय के खोखे का ताला तोड़कर उसमें से बर्तन चोरी किए और बाइक मिस्त्री वसीम पुत्र रफीक की दुकान का ताला तोड़कर उसमें से कीमती लोहे का सामान चोरी कर लिया। उधर, गांव भंगेला में मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी सौरभ वर्मा ज्वैलर्स की दुकान करता है।


चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़ कर बीस हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसी गांव में बड़ा बाजार निवासी नितिन वर्मा भी ज्वैलर्स की दुकान करता है। बदमाशों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ा, तो उसकी नींद खुल गई और चोर भाग निकले। एक ही रात में पांच दुकानों के ताले टूटने पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने घटनाओं के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed