{"_id":"58e3ef444f1c1b4a3e5b687b","slug":"five-prisoners-shift-to-other-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन के आदेश पर पांच बंदी दूसरी जेलों में शिफ्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शासन के आदेश पर पांच बंदी दूसरी जेलों में शिफ्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शासन की ओर से बदमाशों को दूसरी जेलों में स्थानांतरण करने कीे प्रक्रिया में जेल अफसरों ने कार्रवाई शुुरू कर दी है। इसके चलते मंगलवार को पांच बंदियों को दूसरी जेलों के लिए चलता कर दिया गया है। बंदियों के जाने से शातिरों में बेचैनी हो गई है। जेल अधिकारियों ने 32 बंदियों की सूची पहले ही शासन को भेज रखी है।
नई सरकार बदमाश और हंगामा करने वाले बंदियों को दूसरी जेलों में भेजने में जुटी है। इसके लिए प्रदेश की सभी जेलों से सूची मांगी गई थी। सूची में जिन बंदियों के नाम शासन को भेजे गए थे, उनकी शिफ्टिंग का काम शासन ने शुुरू कर दिया है। इसके लिए चलते जिला कारागार से मंगलवार को पांच बंदियों को दूसरी जेलों के लिए चलता कर दिया गया। इसमें गुलबीर को फतेहगढ़, मोनू को आगरा, भीम को सीतापुर, नौशाद को गोंडा और नरेंद्र जग्गा को बस्ती जेल भेज दिया गया। मंगलवार सुबह भारी सुरक्षा के बीच सभी बंदियों को तय जेलों के लिए रवाना कर दिया गया है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अभी और बंदियों को दूसरी जेलों में ट्रांसफर किया जाएगा। बंदियों को दूसरी जेलों में भेजे जाने से खुराफाती बंदियों में बेचैनी बढ़ गई है।
--