फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing on two, one death

दो पर फायरिंग, एक की मौत

Fri, 01 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Firing on two, one death
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर छपार में बसेड़ा-भोकरहेड़ी मार्ग पर बाइक सवार दो रिश्तेदारों पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। 
विज्ञापन


भोपा थाने के गांव बेहड़ा निवासी संजू पुत्र जगपाल (45) और मोरना निवासी विनोद पुत्र कालू (43) आपस में साढू हैं। गुरुवार दोपहर में दोनों अपनी ससुराल छपार के तेजलहेड़ा गांव गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब नौ बजे बाइक से वापस घर जाते समय बसेड़ा से भोकरहेड़ी  मार्ग पर हैरीटेज स्कूल के सामने पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों  ने दोनों पर गोलियां बरसा दी। बाइक के साथ ही दोनों गिर गए। संजू की दो गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। विनोद को भी एक गोली लगी। 

लहूलुहान हालत में पुलिस ने विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दो लोगों को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

सीओ अकील अहमद आसपास के थानों के फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के जंगल की घेराबंदी कर बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।


घटना के पीछे रंजिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि घायल विनोद ने पूछताछ में दो-तीन लोगों के नाम लिए हैं। तहकीकात की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed