{"_id":"5447cb2aea1575839f2b5417e1741583","slug":"firing-between-two-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाशिमपुर में दो प्रत्याशियों के बीच फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाशिमपुर में दो प्रत्याशियों के बीच फायरिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशिमपुर में प्रधान पद के दो उम्मीदवारों के पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों ओर से मारपीट और हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
थाना रामराज का गांव हाशिमपुर राजनीतिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील माना जाता है। पूर्व प्रमुख पद्म सिंह ने गुरुवार को परिजन असरम पाल का प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराया था। शुक्रवार सुबह गांव का रमेश चंद बेटे सुशील और समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जानसठ जा रहा था।
इसी दौरान पद्म सिंह और रमेशचंद पक्ष के बीच एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट के साथ हवाई फायरिंग शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और गांव में बवाल हो गया।
विज्ञापन
बवाल की सूचना पर रामराज थानाध्यक्ष राजेंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर एसपी क्राइम राकेश जौली, एएसपी कुंवर अनुपम सिंह, एसडीएम जानसठ उमेश कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर जानसठ, थानाध्यक्ष मीरापुर भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
पुलिस ने लाठियां फटकार कर गांव में भीड़ को तितर-बितर किया। एसपी क्राइम राकेश जौली ने घटनास्थल पर जमा भीड़ को माइक से चेतावनी देकर खदेड़ा और स्थिति को काबू में किया। बाद में पद्म सिंह ने रमेश चंद, अजय कुमार, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, संजीव, संदीप के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष की ओर से सुशील ने पद्म सिंह, असरमपाल, दिलेराम, विनीत कुमार, विपिन कुमार, सतीश व अंकुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि एक पक्ष से पद्म सिंह, असरमपाल तथा दूसरे पक्ष से रमेश चंद व उसके पुत्र सुशील को हिरासत में लिया गया है।