खेत में किसान का शव मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजलेहड़ा निवासी किसान भीष्म सिंह (40) पुत्र दल सिंह बुधवार शाम खेतों में काम करने के लिए गया था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुुरू की। तलाश में जुटे परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह गन्ने के खेत में ही भीष्म का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर गहरा घाव का निशान है। घाव से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या गोली मारकर की गई है। भीष्म की हत्या का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची छपार पुलिस ने खेत से शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीण बिफर पड़े। शव को नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों ने जंगल मेें ही हंगामा काटना शुुरू कर दिया और मामले के खुलासे की मांग की।
हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और सीओ सदर शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। घंटों बाद हत्यारोपियों के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव को उठने दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के बड़े भाई नारायण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ दूसरा भाई कपिल भी बुधवार शाम खेतों पर गया था, वह तो शाम को ही वापस आ गया था। उस समय किसान ईख की निराई करने लगा था। एसपी सिटी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।