{"_id":"5892358b4f1c1b2f3de832aa","slug":"factory-browning-in-the-basement","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहखाने में पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्ट्री ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहखाने में पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
अवैध फैक्ट्री से पकड़े गए हथियार।
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच और छपार पुलिस ने छपार के बढ़ीवाला में मकान के तहखाने में छापा मारकर वहां से सैकड़ों बने और अधबने तमंचे, रायफल और नाल बरामद की। मौके से तमंचे बनाने के यंत्र भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर और सर्विलांस की सूचना पर क्राइम ब्रांच और छपार पुलिस ने मंगलवार रात छपार के बढ़ीवाला गांव में मकान के तहखाने में छापा मारा। तहखाने के भीतर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पुलिस को चलती मिली। पुलिस ने मौके से आरोपी गोपाल पुत्र रूला सिंह को गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस ने पकडे़ गए असलाह और आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी बबलू कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी अवैध शस्त्रों का तस्कर है।
जनपद के अलाव वह अन्य राज्यों में भी हथियार बनाकर सप्लाई करता है। आरोपी तीन से पांच हजार की कीमत में बनाए गए हथियारों को बेचता है। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 312, एक तमंचा .32 बोर, दो राइफल 315, आठ पोनिया राइफल 315 बोर अधबनी, 38 अधबने तमंचे 315, एक अधबना तमंचा .32 बोर, एक अधबनी पोनिया 315 बोर डबल बैरल, 50 तमंचा नाल 315 बोर के अलावा गुल्ले, बाडी प्लेट, घोड़े, स्प्रिंग, डाई मशीन आदि उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। कप्तान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। एसएसपी ने कार्रवाई करने वाली टीम को पांच हजार के ईनाम की घोषणा की है।