{"_id":"5d8659428ebc3e01783416b1","slug":"encounter-police-shot-one-accused-in-muzaffarnagar-and-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: वारदात को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश, पुलिस ने घेरकर मारी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़: वारदात को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश, पुलिस ने घेरकर मारी गोली, गिरफ्तार
Sat, 21 Sep 2019 10:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की सिखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे बाइक सवार 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश की गोली लगने से पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सिखेड़ा के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि वे शनिवार की रात करीब आठ बजे बदमाशों की सूचना मिलने पर एसएसआई सोबिर नागर, दरोगा गजेंद्र सिंह व पुलिस टीम के साथ जौली रोड पर गांव भिक्की तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक युवक भंडूर की ओर से बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को जंगल में घेर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ऐसे खुली फर्जी मुठभेड़ की पोल, तीन इंस्पेक्टर सहित 28 के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला, वजह है बड़ी
विज्ञापन
वहीं पकड़े गए बदमाश ने पुलिस को अपना नाम सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निराना निवासी कलीम उर्फ बिहारी पुत्र शरीफ बताया। ये शातिर बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक व तमंचे बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का है और इस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। थाना सिखेड़ा में बदमाश पर करीब 10 संगीन मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को कई माह से इस बदमाश की तलाश थी। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/