{"_id":"6adfc1917826ad966d0005e9","slug":"builder-dies-after-falling-from-fifth-floor-under-suspicious-circumstances-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1099763-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से गिरकर बिल्डर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से गिरकर बिल्डर की मौत
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी के पास सोमवार सुबह एक निर्माणाधीन भवन में बिल्डर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पंजाब निवासी 52 वर्षीय पंकज मित्तल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत का कारण निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरना माना जा रहा है। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनकी मौत के बाद वायरल हो रहे मैसेज में एटीएस कॉलोनी में रहने वाले बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर पैसे हड़पने समेत कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि रायपुर क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी से पहले स्थित एक निर्माणाधीन भवन में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही रायपुर थानाध्यक्ष और मयूर विहार चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा मिला।उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। काफी खून बहने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर जांच के दौरान मृतक की पहचान पंकज मित्तल पुत्र पवन कुमार, निवासी मकान नंबर 370, बट्टन लाल रोड, वार्ड संख्या 18, सेक्टर-3ए, गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि पंकज मित्तल निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरे होंगे। हालांकि, घटना के समय वह भवन में किस काम से मौजूद थे और उनके नीचे गिरने की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक और तकनीकी निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, ताकि मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
ऑफिस में मिला सुसाइड नोट : निर्माणाधीन भवन में मृत मिले बिल्डर पंकज मित्तल के एटीएस कॉलोनी स्थित ऑफिस से एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। सुसाइड नोट में भी मित्तल ने विवादों के लिए कुख्यात बिल्डप पुनीत अग्रवाल पर पैसे हड़पने, परेशान करने, धमकाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हैंडराइटिंग आदि के आधार पर पुलिस जांच कर रही है कि ये नोट उन्होंने खुद लिखा है किसी और का लिखा है।