फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaw robbers arrested

ई-रिक्शा लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे   

Wed, 07 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw robbers arrested
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा है। आरोपियों के पास दो ई-रिक्शा, एक चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस और दो छुरी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान शेरपुर के पास से तीन बदमाशों को पकड़ा। पकड़े गए तीनों आरोपी शमीम उर्फ भूरा पुत्र नसीर अहमद, आसिफ पुत्र मौहम्मद अफजाल और वसीम पुत्र शब्बीर निवासीगण लद्दावाला है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग भी है। आरोपियों ने बताया कि शहर का एक और आरोपी रामपुरी निवासी नौशाद भी उनके साथ लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपियों के पास से लूटी गई दो ई-रिक्शा, एक चोरी की बाइक, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, दो छुरी और एक लोहे की रॉड बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सवारी के रुप में ई-रिक्शा में बैठकर सुनसान जगह पर जाते ही चालक की आंखों में मिर्च डालकर उसकी पिटाई कर लूट को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों ने 10 अगस्त को शाकिर से और सोमवार को एकता विहार निवासी गौरव से ई-रिक्शा लूटी थी। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने शहर में और भी घटनाओं को अंजाम दे रखा है जिनकी जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई शोबिर नागर, चंद्रसैन सैनी, नत्थू सिंह, अरविंद कुमार, गयूर अली आदि शामिल रहे।


पुलिस मुस्तैदी से पकडे़ गए आरोपी
पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी पकड़े गए। तीनों आरोपियों ने सोमवार रात एकता विहार निवासी गौरव की मिमलाना रोड पर पिटाई कर उससे ई-रिक्शा लूट ली थी। जैसे ही बदमाश वहां से चले तभी पीछे से एसआई चंद्रसैन सैनी आ गए। घायल गौरव ने उन्हें घटना की जानकारी दी तो दरोगा ने कोतवाल चमन सिंह चावड़ा को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने गौरव द्वारा बताई गई दिशा में दोनों और से बदमाशों की घेराबंदी कर दी और उन्हें दबोच लिया। पुलिस को शक है कि सोमवार रात को अंसारी रोड पर चाकू मारकर घायल किए गए युवक पर भी इन्हीं आरोपियों ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed