{"_id":"585041ce4f1c1b666f64ab35","slug":"dna-tests-will-be-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
rape with minor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी का कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपी के कपड़े और बाल टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस मामले में मजबूत लिखा पढ़ी करने में जुटी है।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव के जंगल में 18 नवंबर को पांच वर्ष की बच्ची से गांव के ही आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी समोसा खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर बच्ची को जंगल में ले गया था। गंभीर हालत के चलते बच्ची का मेरठ अस्पताल में उपचार कराया गया था। तीन दिन पहले ही बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिली है।
23 नवंबर को पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस इस मामले में पकड़े गए युवक अंकित को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए एसपी देहात विनीत भटनागर ने आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। एसपी के अनुसार आरोपी के कपड़े और बाल को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है, ताकि आरोपी का सजा मिल सके।
विज्ञापन
विवेचक से स्पष्टीकरण मांगा
मुजफ्फरनगर। बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के मामले में केस के विवेचक ने 19 दिन बाद डीएनए टेस्ट की कार्रवाई शुरू की है। एसपी देहात विनीत भटनागर ने विवेचक को लेटलतीफी के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।