{"_id":"57b0c4c34f1c1bdc716eae84","slug":"dead-bodies-thrown-into-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा से तीन दिन पूर्व लापता हुई बच्ची की हत्या कर दी गई। रविवार को बच्ची का शव नाले में पड़ा मिला। जिसके बाद ग्रामीण बिफर पड़े और घंटों तक उसका शव पुलिस को नहीं उठाने दिया। एसपी देहात राकेश जौली भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया, कहीं जाकर शव को उठाया जा सका।
सिकरेड़ा निवासी तनवीर की 11 वर्षीया बेटी रिजवाना शुक्रवार शाम घर के बाहर खेलती हुई लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार को परिजन थाने पहुंचे और गांव के ही शहजाद पर किशोरी के अपहरण का शक जताया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दी। इसके बाद रात में ग्रामीण एकत्र होकर एसएसपी आवास पहुंचे और बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाई। एसएसपी दीपक कुमार ने दो दिन के अंदर बच्ची को बरामद करने का आश्वासन दिया था। ग्रामीण अपने स्तर पर बच्ची की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन
रविवार सुबह पुलिस को सिकरेड़ा के पास नाले में एक बच्ची का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के परिजनों को बुलवाकर शव की शिनाख्त कराई। शव की पहचान रिजवाना के रूप में होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जैसे ही शव को उठाने का प्रयास किया, तो ग्रामीण बिफर पड़े और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
विरोध का पता चलने पर एसएसपी ने एसपी देहात राकेश जौली को फोर्स के साथ मौके पर भेजा। राकेश जौली ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शाम के समय शव को गांव में ही भारी फोर्स की मौजूदगी में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया। बताया गया है कि मृतका के गले पर निशान था, जिससे माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।