फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughter murders to trap brothers

भाइयों को फंसाने के लिए पत्नी से दिखाया रेप, फिर बेटी को मारा

Thu, 03 May 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 03 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Daughter murders to trap brothers
बेटी के हत्यारोपी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति विवाद के चलते अपने भाइयों को फंसाने के लिए नंगला बुजुर्ग के शमीम ने अपनी ही मासूम बेटी का निर्ममता पूर्वक कत्ल कर दिया। इकलौती बेटी की गर्दन काटते हुए पिता शमीम के हाथ तक नहीं कांपे।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी उसके चेहरे पर बेटी को मारने का जरा भी पश्चाताप का भाव नहीं था। उसने भाइयों को फंसाने के ही पहले भाई पर उसकी पत्नी के साथ तमंचे के बल पर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया। साजिश काम नहीं आई तो बुधवार को बेटी की ही जान का दुश्मन बन गया। 
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी फारूख के पांच बेटों में शमीम सबसे बड़ा है। बाकी रिजवान, नौमान, हारुन, अरमान छोटे हैं। फारूख के पास 54 बीघा जमीन और तीन मकान है। शमीम फेरी लगा कर कपड़े बेचता है। वह पहले से ही शातिर किस्म का है। पांच साल पहले सिकंदरपुर निवासी खुशनसीब को भगा कर उसने निकाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके ससुराल वालों ने मीरापुर थाने पर उसके खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज किया था। दोनों को एक ही बेटी हुई, जिसका नाम लाईबा नूर रखा गया। संपत्ति को लेकर भाइयों से उसका विवाद चल रहा है। वह भाइयों को झूठे मामले में फंसा कर दबाव बनाना चाहता था।

23 अप्रैल को उसने भोपा थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए छोटे भाई फरमान पर तमंचे के बाद पर उसकी पत्नी के साथ रेप करने का आरोप लगाया था, मगर मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गत दिवस उसकी पत्नी ने जिला मुख्यालय जाकर एसएसपी के यहां शिकायत पत्र देकर रेप के मामले में आरोपी देवर की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की भी चेतावनी दी थी।  

साजिश रचने में मां भी रही शामिल
भोपा। शमीम बुधवार को पत्नी और बेटी को लेकर मोरना अपने दोस्त जहीर अब्बास के पास आया। यहां उन्होंने मासूम लाईबा नूर की हत्या करने की साजिश रची। दोस्त ने बताया था कि बेटी की हत्या के बाद पुलिस जरूर भाइयों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके बाद मासूम को जंगल में ले गए।

इंस्पेक्टर बीपीएस यादव के अनुसार युसुफपुर के जंगल में ले जाकर दोस्त ने मासूम के हाथ पैर पकड़े और शमीम ने छुरी से अपने बेटी की गर्दन काट दी। लाश को ईख के खेत में छिपा दी। रजबहे में आकर खून से सने कपड़े धोए।

मोरना आकर पुलिस को मासूम बेटी के अपहरण की कहानी गढ़ कर सुनी दी। पुलिस ने कुछ ही देर में मासूम की हत्या का खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जन्म देने वाली मां भी इस हत्या की साजिश रचने में शामिल रही, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

अपहरण, हत्या का मुकदमा दर्ज 
भोपा। इंस्पेक्टर ने बताया कि शमीम की ओर से पुलिस ने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज किया था। मासूम की लाश मिलने पर पुलिस ने मामले को हत्या में भी तरमीम कर लिया है।  

महिलाओं ने बच्ची की चीख पुकार सुनी थी 
भोपा। युसुफपुर में जिस गन्ने के खेत में पिता ने अपनी बेटी का बेरहमी से कत्ल किया है। उसके बराबर में गेहूं कटाई करने वाली महिलाओं ने मौके पर पहुंचे सीओ राजीव कुमार गौतम से रोते हुए कहा कि साहब इस जालिम को अभी फांसी चढ़ा दो। महिलाओं ने बच्ची की चीख पुकार सुनी थी।  

सीसीटीवी की फुुटेज देखी 
भोपा। हत्यारोपी पिता अपनी पत्नी के साथ पीएनबी में भी गया था। उसने पुलिस को बताया कि बैंक के पास से ही बेटी का अपहरण हुआ। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी उसमें बच्ची नहीं दिखाई दी।


पुलिस के अनुसार उन्होंने बच्ची को अपने पत्रकार दोस्त के यहां रखा था। बैंक से जाने के बाद उन्होंने बच्ची को जंगल में ले जाकर उसकी हत्या की। पुलिस ने पत्रकार साथी के यहां से ही हत्या में प्रयुक्त छुरी भी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed