{"_id":"5cf2c55bbdec22076357b924","slug":"dabo-robber-fellow-absconding-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा लुटेरा, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दबोचा लुटेरा, साथी फरार
Sun, 02 Jun 2019 12:05 AM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। रहमतपुर रजबहे की पुलिया पर शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में लुटेरे के साथ ही एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर के जंगल में बदमाशों की सूचना पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल ने शुक्रवार देर रात पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस टीम रहमतपुर में रजबहे के निकट पहुंची। इस पर बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी सचिन गोली लगने से घायल हो गया।
इस पर पुलिस टीम ने युवकों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक युवक को पैर में गोली लगी, जिससे वह बाइक समेत वहीं गिर पड़ा। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर में जंगल में फरार हो गया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल युवक छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी कपिल है, जिसके पास से बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं मौके से फरार बदमाश की पहचान छपार के ही गांव सिमरथी निवासी शुभम के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि उसने शुभम के साथ मिलकर 13 मई की रात भोकरहेड़ी-बसेड़ा मार्ग पर शहर के मोहल्ला रामपुरी निवासी शिक्षक अजित से बाइक, मोबाइल व छह हजार की नकदी लूटी थी। इसके कुछ देर बाद ही लुटेरों ने शिक्षक की बाइक से ही गांव भुम्मा निवासी विकास शुक्ला व नंगला खेपड़ निवासी सुमित से भी बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली थी। लुटेरे अजित से लूटी गई बाइक को छोड़कर विकास शुक्ला की बाइक लेकर फरार हो गए थे। मुठभेड़ में फरार हुए शुभम की तलाश में घंटों कांबिंग की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।