फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cpar murder Shopper

छपार में दुकानदार की गोली मार कर हत्या       

Sat, 07 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cpar murder Shopper
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर शाम छपरा मार्ग पर बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब दुकानदार अपने भतीजे के साथ दुकान बंद करके छपार से अपने गांव बाइक से जा रहा था। कत्ल की वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त है। परिजनों में कोहराम मचा है। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। शव को कब्जे में ले लिया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई जारी थी।    
विज्ञापन

 
छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी 48 वर्षीय चंचल उर्फ आजाद पुत्र कालूराम की कसबा छपार में चंचल इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। शुक्रवार देर शाम करीब साढे़ सात बजे चंचल दुकान बंद करके अपने भतीजे राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर छपार से अपने गांव छपरा जा रहा था। बाइक को चंचल चला रहा था। गांव के ही कुछ युवक आगे अन्य बाइक से जा रहे थे। छपार कसबे से निकल कर छपरा मार्ग पर जब वे नाले के पास पहुंचे तो तभी पहले से ही ईंख के खेत में घात लगाए खड़े बदमाशों ने चंचल पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली उसके सीने में लगी और वह बाइक समेत नीचे गिर गया। जिससे उसका भतीजा राहुल भी घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। भतीजा और अन्य ग्रामीण उसे गंभीर अवस्था में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए तथा  घटना के बारे में जानकारी ली। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा छपार पुलिस को हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed