फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Court order, the police find a rape victim

कोर्ट का आदेश, गैंगरेप पीड़िता को ढूंढे पुलिस, 15 को कोर्ट में पेश करें 

Wed, 12 Oct 2016 03:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 12 Oct 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
Court order, the police find a rape victim
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
चर्चित हाईवे गैंगरेप कांड में कोर्ट ने पुलिस को लापता पीड़िता को 15 अक्तूबर को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट का आदेश मिलने पर एसएसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन कर दिया है। यह टीम लापता पीड़िता को तलाशने में जुटी है। रेपकांड की इस पीड़िता के कोर्ट में बयान होने हैं, जबकि दूसरी पीड़िता के बयान हो चुके हैं। 
विज्ञापन

पांच साल पूर्व दिल्ली-दून हाईवे पर हुए चर्चित गैंगरेप कांड की सुनवाई यहां फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में चल रही है।  

इस मुकदमे में अभी तक एक पीड़िता समेत नौ लोगों के कोर्ट में बयान हो चुके हैं, एक पीड़िता के बयान अभी होने बाकी हैं, मगर वह काफी समय से कोर्ट में पेश नहीं हो पा रही है। पुलिस ने उसे लापता बताया है। इस मुकदमे में एफटीसी प्रथम कोर्ट में 15 अक्तूबर की तारीख लगी है। न्यायाधीश राजेश भारद्वाज ने पुलिस को 15 अक्तूबर तक लापता गैंगरेप पीड़िता को तलाश कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कोर्ट का आदेश मिलने से पुलिस में अफरातफरी मची है। एसएसपी दीपक कुमार ने सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की है, जिसे लापता पीड़िता को तलाश कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए हैं। टीम में सिविल लाइन इंस्पेक्टर, एक उप निरीक्षक और दो सिपाही शामिल किए गए हैं। टीम अब इस लापता पीड़िता की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पूर्व विधायक के चचेरे भाई हैं आरोपी
चर्चित हाईवे गैंगरेप कांड साढ़े पांच साल पहले हुआ था।  तत्कालीन बसपा विधायक के चचेरे भाइयों पर अपने साथियों के साथ हाईवे पर दिल्ली की दो युवतियों ने गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। तब इस कांड की गूंज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक गई थी। 21 जून 2011 को नई दिल्ली की दो युवतियां अपने साथी के साथ मसूरी से घूमकर लौट रही थीं। वहलना बाईपास नेशनल हाईवे पर पूर्व विधायक के चचेरे भाइयों ने साथियों के साथ उनकी कार को रुकवाकर दोनों युवतियों को अगवाकर गैंगरेप किया गया था।


गैंगरेप करने वालों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। दिल्ली निवासी अंशुल जैन ने सिविल लाइन थाने पर पूर्व विधायक के चचेरे दो भाइयों, दोनों सिपाहियों समेत सात लोगों के खिलाफ अपहरण एवं गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब यह मुकदमा कोर्ट में ट्रायल पर है। एक पीड़िता, तत्कालीन एसओ सिविल लाइन संजय वाजपेयी, तत्कालीन एसडीएम सदर बिजेंद्र सिंह समेत नौ लोगों के बयान हो चुके हैं। मगर अभी तक दूसरी पीड़िता के बयान नहीं हो सके हैं, जिसे लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed