फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple missing, tension in the Kwal

कवाल की युवती प्रेमी संग गई, इसी गांव से हुई थी मुजफ्फरनगर दंगे की शुरूआत

Thu, 17 May 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Couple missing, tension in the Kwal
तितावी क्षेत्र के एक गांव में आरोपी युवक के घर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के गांव कवाल से एक युवती के प्रेमी के साथ चली गई है। दोनों के शादी करने की चर्चा है। मामला गांव कवाल और दो समुदायों से जुड़ा  होने के कारण पुलिस सतर्क हो गई है और युवती की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ जानसठ ने बताया कि शीघ्र ही पुलिस प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


जनपद में वर्ष 2013 के दंगों के बाद चर्चा में आए गांव कवाल को लेकर पुलिस सतर्क है। वजह गांव की एक युवती का दूसरे समुदाय के युवक के साथ चले जाना है। युवती मुजफ्फरनगर के जैन डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। युवक भी मुजफ्फरनगर के एक कालेज में पढ़ता है और कवाल के पास के ही गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


युवती छह मई को घर से कालेज के लिए निकली थी, उसके बाद घर नहीं पहुंची। चार दिन पहले युवती के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ग्रामीणों के  मुताबिक प्रेमी युगल अपने घर से अपने बालिग होने के सर्टिफिकेट और पैसे लेकर फरार हुए थे। अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट गए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, छेड़खानी के विवाद में 2013 में एक युवक शाहनवाज की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मुजफ्फरनगर में दंगे भड़के थे। पुलिस सूत्रों की माने तो युवती का ताऊ दंगे के मामले में जेल में बंद है।

गांव के अतीत को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और  पुलिस प्रशासन गांव के हालात पर नजर रखे हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। किसी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस जांच  में यह प्रेम संबंधों का मामला सामने आया है।

सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि युवती के गायब होने की पिता ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पिता की ओर से किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। युवती की तलाश की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। कवाल का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   

छात्रा के अपहरण से तनाव, पुलिस बल तैनात
तितावी क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को दूसरे संप्रदाय का एक युवक बहला फुसला कर ले गया है। मामले को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है। आरोपी परिवार समेत फरार हो गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। छात्रा के पिता ने तितावी थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।  

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के अंतिम दिन वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश कि, तो पता चला के पास के ही गांव निवासी दूसरे संप्रदाय का युवक उसे बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है।

इस संबंध में छात्रा के पिता ने तितावी थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसी बीच आरोपी युवक परिवार समेत गांव से फरार हो गया। मामले से क्षेत्र में तनाव बना है, जिसे देखते हुए आरोपी के घर पर पुलिस बल तैनात है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के कुछ रिश्तेदारों को पकड़ कर थाने बैठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।


सीओ फुगाना कालू सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है, जो विभिन्न स्थानों पर भेजी गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी शामली जिले के कसबा झिंझाना के एक कॉलेज से आईटीआई कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed