फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contract killer killed in police custody

सरेआम पुलिस कस्टडी मेें भोपा थाने के पास सुपारी किलर की हत्या कर दी 

Sat, 08 Oct 2016 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 08 Oct 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
Contract killer killed in police custody
हत्या से कुछ देर पूर्व पुलिस हिरासत में दामोदर। - फोटो : अमर उजाला
भोपा थाने के पास सरेआम पुलिस अभिरक्षा में सुपारी किलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुपारी किलर को पुलिस हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने से पहले भोपा सीएचसी में डॉक्टरी कराने ले जा रही थी। थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दीपक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।      
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी महिपाल की 19 जून को हत्या कर दी गई थी। उसका शव नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव जट मुझेड़ा के पास पड़ा मिला था। इस संबंध में महिपाल के छोटे भाई कंवरपाल ने पांच लोगों ओमपाल, शुभम, रोबिन, ज्योति, राजीव, संजय के विरुद्ध भोपा थाने पर अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व थानाध्यक्ष पीपी सिंह ने जांच के बाद महिपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए ओमपाल के एक रिश्तेदार समसपाल भोकरहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पूछताछ में समसपाल ने पुलिस को मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला खेपड़ निवासी दामोदर पुत्र देवीशरण के भी हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी दी थी । समसपाल और दामोदर ने ओमपाल से 70 हजार की सुपारी लेकर महिपाल की हत्या की थी। हत्या के बाद से दामोदर फरार चल रहा था। भोपा पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार देर शाम ककराला के जंगल से तमंचे समेत गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस लिखा पढ़ी कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुपहर करीब दो बजे सिपाही आदेश कुमार, होमगार्ड हितेश हत्यारोपी दामोदर को डॉक्टरी जांच के लिए भोपा सीएचसी लेकर जा रहे थे। थाने से करीब सौ मीटर चलते ही कादीपुर के कंवरपाल और उसके बेटे मोहित ने पुलिस कस्टडी में ही दामोदर की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। दामोदर की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाग खड़े हुए, जिन्हें बाद में पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।


सरेआम पुलिस अभिरक्षा में हत्यारोपी की हत्या किए जाने से दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। एसएसपी दीपक कुमार, एसपी देहात राकेश कुमार जौली, सीओ सीओ अकील अहमद ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने हत्यारोपियों से भी पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। सिपाही आदेश कुमार की ओर से हत्यारोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed