फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clash in Muzaffarnagar

कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Wed, 15 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 15 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Clash in Muzaffarnagar
पथराव। - फोटो : logo
नई मंडी कोतवाली के मेघा खेड़ी में नाले की सफाई करने के दौरान कूड़ा बाहर डालने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। लाठी डंडे चले और पथराव के बाद हुई फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी तीनों थानों की पुलिस लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस ने लोगों को लाठियां भांजकर दौड़ाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मेघाखेड़ी गांव में एक नाले की सफाई का काम चल रहा है। नाले से निकाला गया कूड़ा बाहर पटरी पर डाला जा रहा है। इसे लेकर गांव के इस्लाम और शेरदीन पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। ईंट पत्थर बरसने से गांव में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच, एक पक्ष की ओर से फायरिंग की जाने लगी।

फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। एक गोली इस्लाम के बेटे नफीस के हाथ में जा लगी। गोली लगने से नफीस घायल हो गया। पथराव के कारण कई लोग पत्थर लगने से घायल हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। दो पक्षों में फायरिंग की बात सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी दीपक कुमार खुद तीनों थानों की पुलिस लेकर मेघाखेड़ी पहुंचे और मौके पर जाकर लाठिया भांजकर लोगों को खदेड़ा।


पुलिस ने घायल नफीस को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गोली चलाने वाले आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने मामले में कई युवकों को हिरासत में लिया है। कप्तान ने झगड़े को लेकर ग्रामीणों की जमकर क्लास ली। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया हैं। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक व्यक्ति घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed