फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CISF jawan

बंधक बनाकर सीआईएसएफ जवान के घर में लूटपाट

Mon, 02 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 02 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
CISF jawan
घटनास्थल की जांच करती फोरेंसिक जांच टीम। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने कांधला रोड पर सीआईएसएफ जवान के घर में लूटपाट कर डाली। ममटी का शीशा तोड़कर बदमाश मकान में घुसे और जवान समेत परिजनों को गोली मारने की धमकी देते हुए बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर के अंदर से करीब 30 हजार की नकदी, सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बनाकर चाय भी पी और जाते समय बाइक लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


कांधला रोड पर आबादी से दूर शमीम सैफी का मकान है, उसका पुत्र फिरोज सीआईएसएफ का जवान है। वह इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। शनिवार रात दोनों पिता-पुत्र परिवार के साथ सो रहे थे। रात में करीब दो बजे ममटी का शीशा तोड़कर तीन नकाबपोश बदमाश मकान में घुस आए। उन्होंने कमरे में रखी अलमारी, संदूक आदि खंगालने शुरू किए तो आहट पाकर फिरोज की आंख खुल गई। फिरोज के शोर मचाने पर बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए बाथरूम में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने फिरोज के पिता शमीम, उसकी माता जैबुन और पत्नी नाजिया को भी शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और सभी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने अलमारी, संदूक में रखी करीब 30 हजार की नकदी, सोने चांदी के आभूषण और मोबाइल आदि लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने रसोई में घुसकर स्वयं चाय बनाकर पी। जाते समय बदमाश नीचे गैलरी में खड़ी फिरोज की बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसी जाग गए, उन्होंने मकान में आकर परिजनों को बंधक मुक्त किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी बारीकी से जांच की। घटना की रिपोर्ट फिरोज ने कोतवाली में दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात के खुलासे के लिए दो टीम गठित की गई हैं। बदमाशों के हुलिया और लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed