{"_id":"57f159084f1c1bd31c574a1e","slug":"chitauda-mein-tanatani","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक बजाने को लेकर चितौड़ा गांव में तनातनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माइक बजाने को लेकर चितौड़ा गांव में तनातनी
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
जानसठ के गांव चितौड़ा में बैठक करते सुन्नी समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के जानसठ के गांव चितौड़ा में मोहर्रम पर लाउडस्पीकर बजाने के दबाव के बाद फिर से शिया और सुन्नी समाज के लोगों में तनातनी का माहौल बन गया है।
गांव चितौड़ा में काफी समय से शिया और सुन्नी समाज में माइक बजाने को लेकर विवाद चलता आ रहा है। कई बार दोनों समुदाय मोहर्रम पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर आमने सामने भी आ चुके हैं। प्रशासन ने दोनों समुदाय की पिछले गत वर्षो में बैठक कर माइक बजाने पर पाबंदी लगा रखी है।
दोनों समुदाय लाउडस्पीकर का प्रयोग नमाज करने तक ही करते हैं। सुन्नी समाज के लोगों का आरोप है कि प्रशासन उन पर फिर से माइक चालू कराने का दबाव बना रहा है। रविवार को सुन्नी समाज के लोगों ने मदरसा इस्लामिया में बैठक कर माइक से पाबंदी नहीं हटाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
सुन्नी समाज के लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर चालू कराया तो, गांव में झगड़ा होने की संभावना है। शांति बनाए रखने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने माइक पर पूर्व की भांति बंद रखने की मांग की। बैठक में पूर्व प्रधान सुभानी, हाजी कल्लू, शमशाद, मकसूद, दिलशाद, हाशिम, इमरान, सलीम आदि रहे।