फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   chhatron ke gut bhide, firing

छात्रों के दो गुट भिड़े, गोलियां चलीं

Mon, 21 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
chhatron ke gut bhide, firing
छात्र को गोली लगने पर अस्पताल में पहुंचे घायल के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर शहर के बीच स्थित कालेज के साइकिल स्टैंड के पास पुरानी रंजिश के चलते छात्रों के बीच हुए विवाद में पहले मारपीट और फिर फायरिंग हुई। आरोपी छात्रों ने सुजडू निवासी छात्र को गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से घायल छात्र को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है। घटना से कालेज के आसपास भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।             
विज्ञापन


शहर कोतवाली के सुजडू निवासी फैसल (21) आर्य समाज रोड स्थित कालेज में बीए का छात्र है। सोमवार दोपहर वह कालेज के पास  एटीएम से पैसे निकालने के लिए लाइन में लगा। काफी देर तक नंबर नहीं आने पर वह कालेज में किसी काम से चला गया। कालेज गेट के पास स्थित साइकिल स्टैंड पर उसे इसी कालेज और दूसरे कालेज के कुछ छात्र खड़े हुए मिले। दोनों पक्षों में पुराने विवाद को लेकर पहले कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी। इसी बीच दूसरे पक्ष के छात्रों ने तमंचे से फैसल पर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान एक गोली फैसल की गर्दन में जा लगी। गोली लगने से वह गिर गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद कालेज के आसपास भगदड़ मच गई। घायल के साथी उसे मौके से उठाकर जिला चिकित्सालय लेकर गए। इसी बीच आरोपी फरार हो गए और मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां प्राइवेट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फिलहाल मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है, पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।              
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed