फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charged with murder, poison for marriage

विवाहिता को जहर देकर हत्या का आरोप, हंगामा

Sun, 10 Jun 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 10 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Charged with murder, poison for marriage
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला के सुनील पुत्र कर्म सिंह की शादी 10 वर्ष पहले फुगाना थाना क्षेत्र के गांव नीमखेड़ी निवासी मोहर सिंह की पुत्री अमृता के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम को पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि रात में अचानक अमृता की हालत बिगड़ गई। उसे मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले रात में उसका शव गांव में ले गए थे। देर रात को ही मृतका के मायके वाले पिता मोहर सिंह, भाई परमजीत, शिवकुमार, राकेश, पप्पू, सुजीत, विमल, सुधीर आदि पहुंच गए थे। उन्होंने पति सुनील पर अमृता की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। विवाहिता की हत्या की सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ककरौली एसओ जितेंद्र अंबावत ने बताया कि मृतका के पिता मोहर सिंह की तहरीर के आधार पर पति के विरुद्ध हत्या की रिपोट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed