फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Challenge the new captain

नए कप्तान को बदमाशों ने दी खुली चुनौती, चार्ज लेते ही कर दी लूट की वारदात

Wed, 31 May 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Challenge the new captain
लूट की वारदात के बाद बैंक के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नए कप्तान अनंत देव ने चार्ज लिया। शाम तक लोगों से जान-पहचान और परिचय हुआ। मंगलवार को कप्तान ने अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। दोपहर वारदात हो गई। वह पूरे अमले के साथ मौके पर पहुंच गए। चार घंटे तक खुद छानबीन में जुटे रहे। पीनना की बैंक लूट कप्तान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं, सरकार बदलने के बाद भी क्राइम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। 
विज्ञापन


सोमवार को नए कप्तान अनंत देव ने जिले का चार्ज लिया था। इसके बाद पुलिस महकमे के अधिकारियों और स्थानीय लोगों से परिचय के बाद वह चरथावल क्षेत्र में सहारनपुर बॉर्डर का दौरा करने गए थे। मंगलवार सुबह उन्होंने जनसमस्याएं सुननी शुरू की। इसी दौरान पीनना में बैंक लूट की सूचना आ गई। बताते चलें कि सूबे में योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का जनता से वादा किया था, लेकिन हाल की घटनाएं देखकर नहीं लगता कि उन्हें सरकार का कोई खौफ है।
विज्ञापन


गत एक माह की बात करें तो 28 अप्रैल को मंसूरपुर के पुरा निवासी जितेंद्र त्यागी के घर में घुसकर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी गई थी। 29 अप्रैल को छपार के बसेड़ा में बदमाशों ने सड़क पर पेड़ डालकर आधा दर्जन लोगों को लूटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मई को रहमतनगर निवासी फराज की भोपा के बिहारगढ़ में उसी के साथियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। छह मई को इसी तरह से चरथावल इज्तमा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चार युवकों को रोहाना मार्ग पर बदमाशों ने लूट लिया था। 11 मई को छपार के खुड्ढा मार्ग पर एक परिवार को लूटा गया था। 14 मई की रात मंसूरपुर के अभीपुरा में खेत पर सोए किसान विकास की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी।


17 मई पुरकाजी के लक्सर मार्ग पर पुरकाजी निवासी शमशाद चालक के ट्रक के आगे पेड़ डालकर बदमाशों ने 40 हजार की नगदी लूट ली थी। 24 मई की रात भोपा के रुड़कली निवासी मोहर्रम की ककरौली के पास जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 27 मई की रात सीकरी निवासी फुरकान की जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को पीनना में बैंक लूटकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी और नए कप्तान को खुलेआम चुनौती दी।             
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed