{"_id":"5856cf434f1c1be10ac0600a","slug":"chalak-ki-hatya-ka-tractor-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर ट्रैक्टर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या कर ट्रैक्टर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
चालक की हत्या कर ट्रैक्टर लूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में गांव खिरनी-गोपालपुर के बीच नहर के रजवाहे के पास चालक की हत्या कर बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया। बदमाशों ने उसके शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। चालक रुड़की के लक्सर में सीमेंट लेने जा रहा था। सनसनीखेज वारदात की सूचना पर पुलिस ने शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव दयालवाला निवासी अब्दुल हकीम उर्फ पप्पू (45) गांव फजलपुर निवासी लालबहादुर की गांव में स्थित सीमेंट की दुकान पर काम करता था। शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे यहां से अब्दुल हकीम ट्रैक्टर-ट्राली से लक्सर सीमेंट लेने जा रहा था। गांव बादशाहपुर निवासी मुनीराम भी लक्सर से रात मेें करीब 8.30 बजे अपने ट्रैक्टर ट्राली से सीमेंट लेकर आ रहा था। उसने गांव खिरनी व गोपालपुर के बीच नहर के रजवाहे के पास अब्दुल हकीम का खाली ट्राली खड़ा देखा। इस पर मुनीराम ने लालबहादुर को मोबाइल पर कॉल करके उसे ट्राली खड़ा होने के बारे में जानकारी दी। लालबहादुर ने अब्दुल हकीम के मोबाइल पर कॉल की, तो रिसीव नहीं हुई।
उसने उसके परिजनों से अब्दुल हकीम के बारे में मालूम किया। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जंगल में अब्दुल हकीम की तलाश की। उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को परिजनों को ट्राली से करीब 15 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में दबा अब्दुल हमीद का एक पैर व हाथ दिखाई दिया। पास में ही खून में सना डंडा पड़ा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जमीन में दबे अब्दुल हमीद के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर दूर तक जंगल में नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक अब्दुल हमीद की हत्या करके बदमाश ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतक चालक की जेब से उसका मोबाइल बरामद हुआ है। मृतक के पुत्र साहिल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने मंडावर थाने पहुंचकर पुलिस से चालक के हत्या का खुलासा करने की मांग की। मंडावर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के मुुताबिक पुलिस अब्दुल हमीद के मर्डर व लूट में शामिल बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही खुलासा होगा।