फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Caught 252 cases of wine trolley

टॉली से ईंटों के साथ पकड़ी 252 पेटी शराब

Fri, 17 Jun 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 17 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Caught 252 cases of wine trolley
पुलिस द्वारा पकड़ी गई तस्करी की शराब। - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग ने लाखों रुपयों की शराब पकड़ी है। शराब ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर हरियाणा से बिजनौर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चार शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेजा है। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़ी गई 252 पेटी शराब और ब्रांडेड शराब के नकली होलोग्राम पकड़े हैं। 
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग को काफी दिनों से क्षेत्र से अवैध शराब के गुजरने की सूचना मिल रही थी। बुधवार रात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रजत पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के लिए रोका। ट्रॉली में ईंटें भरी हुई थीं।
विज्ञापन


पहले तो लगा की ट्रॉली में शायद ईंटें ही हैं, लेकिन जब उसकी तलाशी ली गई तो ईंटों के नीचे से 252 पेटी अवैध शराब मिली, पेटियों में करीब 12 हजार से भी ज्यादा पव्वे भरे हुए थे। पुलिस को ब्रांडेड शराब के नकली होलोग्राम भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर सवार तीन तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसआई सुनील यादव की ओर से चालक लच्छू निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश, रजनीकांत मेघाखेड़ी, बिल्लू उर्फ आदेश और हरपाल निवासीगण मखियाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 


एक चक्कर के 600 रुपये
पकड़े गए लच्छू ने बताया कि हरियाणा निवासी कालू द्वारा बड़े पैमाने पर शराब इसी तरह से आसपास के जिलों में सप्लाई कराई जाती है। हरियाणा से शराब लेकर आने वाला चालक उसे शामली रोड पर कहीं भी छोड़कर चला जाता है, उससे आगे वह लेकर जाता है। एक चक्कर के उसे 600 रुपये मिलते हैं। पकड़ी गई शराब बैराज से आगे जंगल में उतारी जानी थी। सब कुछ फिक्स होने के बाद ही हरियाणा से शराब को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed