फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cast clip on whitspeed by blowing dowry stuff

दहेज का सामान फूंककर व्हाट्सएप पर डाली क्लिप

Tue, 25 Sep 2018 12:03 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 25 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cast clip on whitspeed by blowing dowry stuff
- फोटो : demo pic
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने को लेकर पहले तो पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी ने दहेज के सामान को फूंकते हुए उसकी वीडियो क्लिप बनाकर ससुराल के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी। पीड़ित पत्नी के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी इश्तकार ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी फरजाना का निकाह करीब ढाई साल पूर्व रामपुरी निवासी युवक से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बाइक व दो लाख की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा, जिसके चलते परिजनों ने बाद में दामाद को बाइक भी दिला दी।
विज्ञापन


आरोप है कि दो लाख नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने फरजाना को 18 मई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में 23 मई को शहर कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 23 जून को आरोपी पति व ससुराल पक्ष ने मायके में ही पहुंचकर फरजाना से मारपीट कर उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित इश्तकार के अनुसार कुछ दिन पूर्व आरोपी दामाद ने उनके परिवार के एक मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप पर वीडियो क्लिप भेजी है, जिसमें वह फरजाना को दिए गए दहेज के सामान को घर में ही फूंकता दिखाई दे रहा है। फूंके गए सामान में वाशिंग मशीन के साथ ही दहेज में दिए गए कीमती कपड़े व अन्य कीमती सामान भी है। इश्तकार ने आरोपी दामाद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed