फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   byke sawaron se lootpaat

तमंचे के बल पर बाइक सवारों से लूटपाट

Mon, 17 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
byke sawaron se lootpaat
9 एमएम पिस्टल
मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड पर स्कूटर सवार युवकों से सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर हजारों रुपयों की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश स्कूटर सवारों को सड़क किनारे ईख के खेत में धक्का देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी दानिश पुत्र हकीमूद्दीन और मोहम्मद नादिर पुत्र इश्तियाक इलेक्ट्रानिक कांटे सप्लाई करते हैं। रविवार शाम दोनों स्कूटर से जानसठ से खतौली आ रहे थे। गांव लाड़पुर और लिसौड़ा के बीच सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। कार से निकले दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर दानिश से हजारों रुपयों की नगदी और मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने स्कूटर भी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने सड़क किनारे ईख में स्कूटर सवारों को धक्का दे दिया। इसके बाद बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर ली। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास पुलिस ने सेंट्रो कार सवार बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़ी गई कार में छह बदमाश थे। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पीड़ितों ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed