फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Business robbery

वसूली कर लौट रहे कारोबारी को लूटा  

Thu, 18 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Business robbery
गोली लगने से घायल हुआ व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बामनहेड़ी पुल के पास देवबंद से कलेक्शन कर लौट रहे बिजली के उपकरणों के कारोबारी से बाइक सवार बदमाश पांच लाख की नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने के आर्यपुरी निवासी बंटी गाबा रुड़की रोड स्थित आनंद  मार्केट में बिजली के उपकरणों का होलसेल काम करते हैं। बुधवार दिन में कारोबारी  बंटी देवबंद अपनी वसूली करने के लिए गया था। वहां से उसने करीब पांच लाख रुपयों की वसूली की थी।
विज्ञापन


रकम को एक बैग में रखकर वह बाइक से वापस शहर लौट रहा था। रात करीब  नौ बजे सिविल लाइन क्षेत्र के बामनहेड़ी पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से बैग लूट लिया और फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस में  अफरा-तफरी मच गई। कई थानों की पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई  कामयाबी नहीं मिल पाई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जिले भर में चेकिंग अभियान चलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से उन्होंने बात कर नाराजगी जताई। वारदात के बाद तीन बदमाश खतौली क्षेत्र में पकड़े गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। माना जा रहा है कि वह इसी वारदात से जुडे़ हो सकते हैं। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़ित कारोबारी की ओर से तीन लाख रुपये लुटने की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed