{"_id":"57e2e1474f1c1b4f1da83fa7","slug":"bursted-head-of-houses-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद में फूटे सिर, पांच लहूलुहान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के विवाद में फूटे सिर, पांच लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ करते एसपी देहात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना के जौला गांव में ससुराल पक्ष और मायके वालों के बीच मकान के विवाद को लेकर पथराव हो गया। जिसमें चार महिलाओं सहित पांच घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला का रहने वाला मुरसलीन अपने गांव की इसराईल की लड़की को 17 अप्रैल 2015 को भगाकर ले गया था। दोनों ने निकाह और कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। घटना के बाद से दोनों पति पत्नी के रूप में बाहर रह रहे थे। दोनों को एक बच्चा भी है। इस घटना में लड़की के पिता ने मुरसलीन, उसके पिता गफ्फार सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की के पिता घटना के बाद मुरसलीन के मकान पर कब्जा कर लिया था।
बुुधवार को मुरसलीन अपनी पत्नी, पिता गफ्फार, मां जमीला, बहन आदि के साथ बुढ़ाना पहुंचा। उन्होंने पुलिस से अपना मकान खाली करवाने की मांग की। पुलिस ने उन दोनों को गांव जाने से मना किया।
विज्ञापन
मुरसलीन के पिता, मां और बहन जौला पहुंच गए। उन्होंने अपने मकान में जैसे ही प्रवेश किया तो लड़की के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पथराव भी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात राकेश कुमार जौली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। एसपी देहात ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया। दोनो पक्षों ने मकान को अपना-अपना बताया तो एसपी देहात ने दोनों को समझाते हुए कहा कि किसका मकान है इसका फैसला न्यायालय करेगा। घटना की तहरीर मुरसलीन ने पुलिस को दी है।