फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSNL officer tampered with woman

चलती बस में बीएसएनएल के अफसर ने युवती से छेड़छाड़ की

Sun, 22 Apr 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 Apr 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
BSNL officer tampered with woman
छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया बीएसएनएल अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर में चलती रोडवेज बस में नोएडा में कार्यरत बीएसएनएल के एजीएम ने इंजीनियर युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। युवती ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ आरोपी अधिकारी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंसूरपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया। अदालत ने आरोपी अधिकारी को जमानत पर रिहा कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती मूलरूप से तेलंगाना प्रदेश की सिंकदराबाद की निवासी है। वर्तमान में वह हरियाणा के गुरुग्राम में एक कंपनी में इंजीनियर है। युवती शुक्रवार रात अपने साथी कर्मचारियों के साथ कंपनी के काम से देहरादून जा रही थी। दिल्ली आईएसबीटी से उत्तराखंड रोडवेज बस में वे सभी सवार हुए।
विज्ञापन


पीड़िता के साथ एक युवक भी दिल्ली से बस में सवार हुआ था। आरोप है कि खतौली के पास आकर युवक ने पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी सोने का बहाना बनाते हुए युवती के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान पीड़िता ने अपने मोबाइल फोन से उसकी हरकत के फोटो भी ले लिए और वीडियो भी बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब एक बजे बस मंसूरपुर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर आकर रुकी। इस पर पीड़िता ने शोर मचाते हुए आरोपी युवक की पिटाई कर दी। आरोपी बस से उतर कर भागा, तो पीड़िता के साथी कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया तथा धुनाई करके मंसूरपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने उसकी हरकतों की फोटो भी पुलिस को दिखाई।


पुलिस ने पीड़िता की ओर से आरोपी संजय कुमार पुत्र विजय किशोर, निवासी बसंत विहार ( देहरादून) हाल निवासी मालवीय नगर, नई दिल्ली के खिलाफ अश्लील हरकत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंसूरपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी संजय कुमार बीएसएनएल नोएडा सेक्टर-19 में एजीएम पद पर कार्यरत है। पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed